मधुबनी। सी.एम. साइंस कॉलेज का रसायन शास्त्र विभाग छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार से व्याख्यान श्रृंखला की शुरुआत करने जा रहा है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की पहली कड़ी में एफआईटीटी, आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ. सुजीत कुमार ठाकुर विशेष वक्ता होंगे। वे कैंसर उपचार के क्षेत्र में अपने शोध कार्य पर व्याख्यान देंगे। यह व्याख्यान सोमवार को अपराह्न दो बजे से विभाग परिसर में आयोजित होगा।
रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विश्व दीपक त्रिपाठी ने जानकारी दी कि यह व्याख्यान श्रृंखला मासिक आधार पर आयोजित की जाएगी। इसमें देश-विदेश के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को आमंत्रित कर छात्रों को नवीनतम शोध व खोज की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा विभाग 16 सितंबर 2025 को विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विशेष संगोष्ठी का भी आयोजन करेगा। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञानी एवं एमएलएसएम कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. विद्यनाथ झा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र करेंगे।
इस दिन स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं, सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में शोध की ओर रुचि बढ़ेगी और उन्हें समसामयिक वैज्ञानिक विषयों की गहन जानकारी प्राप्त होगी।

‘प्रशांत किशोर की गारंटी बिहार को बदहाली से बाहर निकालेगी: डॉ शोएब अहमद खान’
पोथीघर फाउंडेशन एवं म. अ. रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय दर्शन पर व्याख्यान का आयोजन
दरभंगा में स्कूल के हेडमास्टर की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या!!
शिक्षकों से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रधानाचार्य ने किया आह्वान
डा जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर पूर्व विधान पार्षद ने दी श्रद्धांजलि
विद्यापति सेवा संस्थान ने मनाई वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि