
पटना | लैंड फॉर जॉब मामले में एक बार फिर लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। ईडी ने इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव को समन भेज दिया है। ईडी ने लैंड फॉर जॉब मामले में लालू-तेजस्वी को समन भेज पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने लालू यादव को 22 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं तेजस्वी यादव को ईडी ने 27 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया गया है। इससे पहले आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित अन्य आरोपियों की ओर से दायर आवेदन पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने आवेदन को लेकर सीबीआई से जवाब मांगा है। आवेदन में आरोप पत्र के साथ दायर दस्तावेजों की आपूर्ति की मांग की गई थी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया