

सुबोध,
किशनगंज 15 दिसम्बर । किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर -7 में नगर परिषद(नप) मुख्य पार्षद इंन्द्रदेव पासवान द्वारा शुक्रवार को पीसी सड़क का शिलान्यास समारोहपूर्वक किया गया। उन्होंने स्थानीय लोगों से महीने के एक वार्ड में तीन सड़क बनाने का किया वादा।इस अवसर पर वार्ड पार्षद मालती देवी , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरविंद मंडल एवं संवेदक सवा खानम के प्रतिनिध दारा सहित दर्जनों स्थानीय निवासी उपस्थित रहें।मौके पर नप मुख्य पार्षद इंन्द्रदेव पासवान ने कहा कि नगर का विकास मेरी प्राथमिकता है हमारे क्षेत्र में जहां कहीं भी सड़क, नाले एवं स्वच्छता की समस्या की शिकायत मिलती है तुरंत संज्ञान में लेता हूं। उन्होंने कहा आने वाले वर्ष में नगर क्षेत्र में महीने के तीन और साल में 12 सड़कों के निर्माण या मरम्मतीकरण कराने के लिए संकल्पित हूं।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरविंद मंडल ने बताया कि नगर परिषद योजना में कब्रिस्तान घेरा से रूतम के घर होते हुए सल्टू साह के घर तक इस पीसीसी सड़क का निर्माण होगा।इसके लिए नगर परिषद से स्वीकृत राशि 1665500/-रुपये हैं।इस अवसर पर स्थानीय लोगों में प्रसन्नता दिखी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया