

सुबोध,
किशनगंज 03 दिसम्बर ।बिहार के सीमावर्ती जिला किशनगंज में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम मेंं से तीन राज्यों में भाजपा ने जीत का जश्न मनाया ।जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में दोहरी खुशी का माहौल है ।यहां पहली खुशी यह कि जिले के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेताओं के अभिभावक स्वरूप विधानपार्षद डॉ.दिलीप जायसवाल का जन्मदिन मनाया जा रहा है और दुसरी खुशी यह कि रविवार को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के रूझानों में तीन राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित होने को लेकर जश्न का माहौल बना हुआ है।यहां एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता आपस में रंग -गुलाल लगाकर एक-दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते देखें जा रहे हैं वहीं विधानपार्षद डॉ.दिलीप जायसवाल को भी मिठाई खिलाकर कर पार्टी नेताओं के द्वारा उन्हें जन्म दिन की हार्दिक बधाई दी रही है।जीत के जश्न के बीच विधानपार्षद डॉ.दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में देश के विकाश एवं जनता की जीत हुयी है। जनता सब जानती है कि राष्ट्रहित की एक मात्र पार्टी भाजपा है। उन्होंने ने कहा कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में भी हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही देश की जनता चुनने जा रही है।
उल्लेखनीय है कि देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिल गया है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस बाजी मारती नजर आ रही है।एमपी में शिवराज सिंह चौहान की सरकार जबरदस्त नतीजों के साथ फिर से सत्ता में वापस करती हुई दिख रही है. इन नतीजों से बीजेपी गदगद है। भोपाल, जयपुर, रायपुर से लेकर पुरे देश के विभिन्न सभी राज्यों में दिल्ली तक जश्न की तैयारी है। पार्टी नेताओं के द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया