मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सह विद्यापति सेवा संस्थान की सलाहकार समिति के अध्यक्ष पं कमला कान्त झा को मिथिला-मैथिली सेवी अग्रणी संस्थान चेतना समिति ने अपनी कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। समिति के सचिव जयदेव मिश्र के हस्ताक्षर से निर्गत मनोनयन पत्र में कहा गया है कि उनका यह मनोनयन मिथिला-मैथिली के विकास के प्रति उनके अनुराग, विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान, स्नेह और समर्पण के आधार पर किया गया है। चेतना समिति की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्यक मनोनीत होने पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ बुचरू पासवान, डॉ महेंद्र नारायण राम, प्रो जीव कांत मिश्र,
डॉ महानंद ठाकुर, डॉ श्रीपति त्रिपाठी, विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, प्रवीण कुमार झा, दुर्गानंद झा, नवल किशोर झा, आशीष चौधरी डॉ सुषमा झा, डॉ ममता ठाकुर आदि ने शुभकामनाएं दी है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया