नई दिल्ली: बच्ची झा, पति स्वर्गीय सीतानंद झा का दिल्ली के बत्रा अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में मंगलवार को दोपहर 2 बजे निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहीं थी। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी ज़िले के सिजौल गांव की रहने वाली थी। वह धार्मिक प प्रवृत्त की महिला थी। गांव के सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़- चढ़- कर भाग लेती थी। दिल्ली में रह रहे ग्रामीणों को निधन की सुचना मिलते ही भारी सांख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गये । उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जायेगा । वह अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों शिवचंद्र झा , उमेश चंद्र झा , विनय चंद्र झा, इंदु झा , पूनम झा , संजू झा पोते – पोतियों , नाती- नतनियो से भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। डॉ बीरबल झा अपनी चाची को याद करते हुए भावुक हो उठते हैं कहते हैं उनका इस सांसर से जाना परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। अभी कुछ दिन पहले ही चाचा जी का निधन हुआ था। परिवार में सामन्जस्य बनाकर सबको साथ लेकर चलने की उनमें अद्भुत कला थी। हम सब को उनसे ये प्रेरणा लेने की जरूरत है । हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमलोगों को ये दुःख सहने की ईश्वर क्षमता दें और कनिया काकी को अपने श्री चरणों में स्थान दें ।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*