पटना : विचारधारा से विपरीत बयानबाजी करने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने पर जनता दल (यू0) ने प्रदेश महासचिव प्रगति मेहता के खिलाफ अनुशासनात्मक करवाई करते हुए उन्हें पार्टी की सभी पदों से पदमुक्त कर छः साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की तरफ से सोमवार को निष्कासन पत्र जारी किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रगति मेहता लोकसभा व विधानसभा हनव भी लड़ चुके है मगर पार्टी की ओर से लगातार उपेक्षा के कारण वे कट से गए थे जिसके बाद आज उन्हें पार्टी की ओर से निष्कासित कर दिया गया
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।