कैमूर ।
आगामी चार सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर रामगढ़ से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को उन्होंने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया और जनता से मुलाकात कर जन संवाद किया। इस दौरान गांव के अनेक लोग उनकी पदयात्रा में शामिल हुए और “जय बिहार, जय जन सुराज” के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। ग्रामीणों ने जोश और उत्साह के साथ आगामी उपचुनाव में उनकी जीत का आश्वासन दिया।

मौके पर सुशील सिंह कुशवाहा ने कहा, रामगढ़ का मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य, और परिवारवाद को समाप्त कर स्वच्छ राजनीति स्थापित करना है। उन्होंने आगे कहा, मैं अपने नेता माननीय प्रशांत किशोर जी और जन सुराज के प्रत्याशी के रूप में आपसे अपील करता हूँ कि आपने अब तक अन्य विकल्पों को आजमाया है। एक बार मुझ पर भी विश्वास करें और जन सुराज को जीताकर हम सबके लिए एक सुंदर, जन-हितकारी शासन स्थापित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का समर्थन देखकर वे आश्वस्त हैं कि रामगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है और यह चुनाव जीतकर जन सुराज पार्टी बिहार में एक मजबूत भूमिका निभाएगी।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*