संजय श्रीवास्तव
आरा। आज 12 दिसंबर से ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।आरा के प्रधान डाकघर परिसर में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ भोजपुर प्रमंडल आरा के तत्वाधान में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हुआ। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान केंद्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के द्वारा किया गया है।
सचिव अनिल कुमार भोजपुर प्रमंडल आरा सहायक सचिव बिहार सर्किल ने बताया कि उनकी मांगों में 8 घंटे का काम पेंशन सहित सभी सरकारी लाभ दिया जाए। कमलेश चंद्र कमेटी की सभी सिफारिश को लागू कर 5 लाख ग्रेज्युटी तथा 180 दिनों की छुट्टी को आगे बढ़कर नकदी भुगतान की जाए। डाक सेवक की एसडीबीएस में सेवा निर्वहन लाभ 3% से बढ़कर 10% की जाए, आईपीपीबी, आरपीएलआई एवं अन्य डाक सेवा को प्रोत्साहन देकर राशि को समाप्त कर वर्कलोड में लिया जाए सहित अन्य मांगें शामिल हैं। मौके पर सहायक सचिव आदित्य नारायण सिंह पुरुषोत्तम कुमार देवेंद्र राय राजेश कुमार सिंह देवनारायण चौधरी गोविंद नारायण रितेश कुमार अंकित कुमार गुलशन कुमार अविनाश सिंह ने संबोधित किया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया