*समाहरणालय, मधुबनी*
बिहार राज्य अंतरजिला विद्यालय वॉलीबॉल अंडर 19 प्रतियोगिता के आयोजन के परिणामों की जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को नॉक आउट राउंड मैचों में मधुबनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए किशनगंज को हराया। वहीं, समस्तीपुर ने दरभंगा को, सिवान ने पश्चिमी चंपारण को, गोपालगंज ने सीतामढ़ी को, जहानाबाद में कटिहार को बांका ने रोहतास को हराया।
इस आयोजन के प्री क्वार्टर फाइनल मैचों में बेगूसराय ने नालंदा को, सारण ने औरंगाबाद को, मुंगेर ने कैमूर को और जमुई ने नवादा को हराया।
खबर लिखे जाने तक मैचों के राउंड जारी थे। बताते चलें कि इस राज्य स्तरीय बॉलीबॉल अंडर 19 प्रतियोगिता का फाइनल मैच 30 सितंबर को वाटसन स्कूल के क्रीड़ा भवन में खेला जाएगा।
इस अवसर राज्य वॉलीबॉल संयोजक संजीव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, कौशल किशोर, श्रीमती मीनाक्षी कुमारी, खेल शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, अभिषेक कुमार, नवनीत कुमार वशी अख्तर, राकेश कुमार गुड्डू, रविंद्र कुमार आजाद तथा अन्य उपस्थित थे।

*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया