मधुबनी। गोशाला चौक स्थित लक्ष्य लाइब्रेरी के प्रांगण में प्रो. पी.सी. झा की अध्यक्षता में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आयोजकों ने सम्मानित शिक्षकों को पाग और चादर भेंट कर अभिनंदन किया।
समारोह में वक्ताओं ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता और 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाने के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन राजू कुमार झा ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ किया।
इस मौके पर आयोजक सुमन कुमार झा के साथ प्रो. लव कुश शर्मा, रीजनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉ. आर.एस. पाण्डेय, विमल चन्द्र झा, रणधीर झा, रोशन झा, आर.के. ठाकुर, सुधाकर झा, डॉ. किरण कुमारी झा, बी.डी. झा, त्रिपाठी जी, बी.के. झा, प्रो. बी.के. झा, प्रो. शंकर झा, बी.डी. झा सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया