
अंधराठाढ़ी रुद्रपुर थाना क्षेत्र के बरसाम सदाय टोल के समीप नहर किनारे शुक्रवार को भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा मिली है. मूर्ति काले पत्थर की है. मूर्ति की उंचाई करीब डेढ़ फीट है. मूर्ति का कुछ भाग टुटा हुआ है. ग्रामीण मूर्ति को तत्काल बजरंग बली स्थान के निकट रखकर पूजा-पाठ आरंभ कर दिया गया है. इधर
मूर्ति के खबर मिलते ही आसपास के लोग मूर्ति को देखने पहुंच रहे है. कुमरजी मिश्र, अमरनाथ ठाकुर, प्रमोद कुमार ठाकुर, मिहीत नारायण मिश्र, सत्यनारायण झा, राम बहादुर सदाय ने कहा कि नहर किनारे कुछ बच्चे बकरी चराने के लिए गया था. जहां नहर किनारे एक खेत में मिट्टी भराई का कार्य किया गया था. इसी मिट्टी में से राम उदगार नाम के बच्चा को मुर्ति मिला है. मूर्ति को पानी से धोकर ग्रामीणों को जानकारी दी. बता दें कि बीते 17 जून को बरसाम गांव के पैनपीबी पोखर के उराही के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली थी. इसी पोखर से मिट्टी काटकर नहर किनारे एक खेत को भरा जा रहा था. जहां से भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा मिली है. लोगों द्वारा सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्ति बतायी जा रही है.

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया