फुलपरास, 29 अगस्त 2025 –
आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ अशोक सहनी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और तेजस्वी यादव की सभा में महागठबंधन नेता मोहम्मद नौशाद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता पर की गई अभद्र टिप्पणी विपक्ष की तालिबानी मानसिकता को उजागर करती है।
अशोक सहनी ने कहा –
प्रधानमंत्री मोदी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि 150 करोड़ भारतीयों की भावनाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं।
उनकी माता पर अपशब्द कहकर विपक्ष ने पूरे राष्ट्र का अपमान किया है।
बिहार की जनता इस अपमान का जवाब विधानसभा चुनाव में विपक्ष को कड़ी सजा देकर देगी।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को अपमानित करने वाले स्टालिन को मंच पर बुलाकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों को शर्मसार किया है।
अंत में सहनी ने कहा कि बिहार और देश की जनता इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका बदला विपक्ष को चुनावी मैदान में जरूर मिलेगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया