हाजीपुर | ठंड लगातार बढ़ते जा रहा है बढ़ते ठंड को देखते हुए यंग इंडिया सामाजिक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रोहित कुमार ने मीडिया से बात करते हुए वैशाली डी एम यशपाल मीणा से अनुरोध किया कि,छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ठंड के कारण। कुछ दिनों के लिए सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय को बंद कर दिया जाए।
बता दें कि नए साल के पहले दिन से बढ़ती शीतलहर और कोहरे के कारण जिले में दिन और रात का पारा लगातार गिर रहा है। अगर ठंड और धुंध का असर बढ़ता जा रहा है बढ़ते ठंड को देखते हुए कुछ दिनों के लिए स्कूल को बंद कर दिया जाए तो बेहतर रहेगा। बच्चों को सर्दी मे बीमार पड़ने का खतरा भी नहीं है ।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।