मधुबनी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मधुबनी खेल विभाग की ओर से तीन दिवसीय भव्य खेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत
आयोजन के तहत 29 अगस्त को वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और खो-खो, 30 अगस्त को योग, कुश्ती और कबड्डी, वहीं 31 अगस्त को कूडो, वुशू एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
वॉलीबॉल में जयनगर व माउंट कार्मल की जीत
जयनगर में खेले गए वॉलीबॉल मुकाबले में पुरुष वर्ग में जयनगर की टीम ने बासोपट्टी को 3-1 से पराजित किया। महिला वर्ग में माउंट कार्मल विद्यालय की टीम ने जयनगर टाउन को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक एसडीओ जयनगर एवं इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, रूपा सिंह, खेल शिक्षक अभिजीत कुमार सिंह, कौशल किशोर, प्रमोद कुमार, लव कुमार एवं गुड़िया कुमारी उपस्थित रहे।

टेबल टेनिस व खो-खो
स्थानीय खेल भवन में हुए टेबल टेनिस सिंगल्स मैच में मनदीप गुप्ता ने सौरव कुमार को हराया। वहीं डबल्स में सौरभ एवं सिद्धार्थ की जोड़ी ने आदित्य और भास्कर को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
इसी तरह शंभूआर उच्च विद्यालय में खेले गए खो-खो मुकाबले में शंभूआर की टीम ने झंझारपुर को शिकस्त दी।
योग शिविर में 50 प्रतिभागी शामिल
30 अगस्त को स्थानीय खेल भवन में योग गुरु सुनील कुमार ठाकुर के नेतृत्व में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रमुख प्रतिभागियों में संध्या, मीनाक्षी, नाजुक, सृष्टि, राधा, जया, रोशनी, सिद्धि, वर्षा, प्रियंका और मनीषा शामिल रहीं। इस अवसर पर शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिका रश्मि कुमारी एवं खेल शिक्षक राकेश कुमार गुड्डू मौजूद थे।
कबड्डी और कुश्ती
कबड्डी में पुरुष वर्ग में मधुबनी की टीम ने माउंट कार्मल स्कूल जयनगर को 20-13 से हराया, जबकि महिला वर्ग में मधुबनी ने बथने पंडोल को 37-6 से पराजित किया। विजेताओं को मधुबनी जिला कबड्डी सचिव मनीष कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया।
कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मधुबनी जिला कुश्ती संघ के सचिव पप्पू यादव के नेतृत्व में किया गया। समाचार लिखे जाने तक कुश्ती मुकाबले जारी थे।
शतरंज, कूडो और वुशू आज
जिला खेल पदाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि 31 अगस्त (रविवार) को शतरंज, कूडो और वुशू की प्रतियोगिता स्थानीय खेल भवन में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों और दर्शकों की उपस्थिति से यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया है।
उद्देश्य
इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जोश, अनुशासन और टीम भावना को जागृत करना बताया गया

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया