पटना | पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल पम्मी खातून को बुधवार रात गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल महिला कांस्टेबल को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा हैं।
महिला कांस्टेबल ने बताया कि उसे टारगेट कर किसी ने गोली मारी है। मुझे किसी ने गोली मरवायी है, क्योंकि मुझे पता पूछ कर मेरे पर फायरिंग कर दी गई। अपराधियों ने पहले मुझे दीघा गोलंबर का पता पूछा फिर रुक कर मुझे गोली मार दी। मेरे साथ स्कूटी पर बैठी महिला सब इंस्पेक्टर मुझसे दूर होने के कारण बच गई। वहीं महिला कांस्टेबल का पति ने कहा कि ऐसे ही कोई गोली नहीं मारेगा। इसमें जरुर किसी की साजिश है।
घटना के बाद पटना के लॉ एंड आर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद पीएमसीएच पहुंचे और उन्होंने घायल महिला कांस्टेबल और उनके साथ रही महिला सब-इंस्पेक्टर से पूछताछ की है। मीडिया से बात करते हुए डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है इसमें किसी व्यक्तिगत कारण से गोली मारने का मामला प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है। पूरी छानबीन के बाद मामले का खुलासा होगा और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस