वैशाली
वैशाली पुलिस के द्वारा अवैध शराब के सेवन, निर्माण, क्रय-विक्रय, भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया इसी क्रम में बीते 27 जुलाई की रात्रि में गंगाब्रिज थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक कार से अवैध देशी शराब हाजीपुर शहर की ओर ले जाया जा रहा है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करने के लिए गंगाब्रिज थाने की पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कर्णपुरा चौक के पास पहुँचा गया, तो देखा गया की एक कार तेजी से आ रही है। पुलिस ने कार को रूकने का ईशारा किया तो कार के चालक कार रोक कर भागने लगे जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के लिटीयाही निवासी मुन्ना कुमार स्व० शर्मन राय का पुत्र बताया गया है। कार की तलाशी ली गई तो,कार से 380 लीटर देशी शराब, बरामद की गई है। शराब कारोबारी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा इसमें शमिल अन्य शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जेठुई में 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया, 551 कलश यात्री रहे शामिल
एमसीएच वार्ड में लगा परिवार नियोजन मेला
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के जागरूकता के लिए 17 सारथी रथ रवाना
व्यंजन मेला में भारत के विविध क्षेत्रों के पकवानों का रहा समागम
जिले के सर्वांगीण विकास के लिए बना “संयुक्त संगठन वैशाली”
ball badminton : पुलिस एकेडमी की बॉल बैडमिंटन टीम घोषित