मोतिहारी,
– जिले में हैं 1 हजार 465 हाईड्रोसिल के मरीज
-मरीजों के लाइन लिस्टिंग व व्यवस्था को लेकर अपर निदेशक राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने जारी किया पत्र
– वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय द्वारा तैयारी शुरू, मार्च तक लक्ष्य करना है हासिल
जिले के हाइड्रोसिल मरीजों का अनुमण्डलीय अस्पतालों में ही चिकित्सकों द्वारा मुफ्त आपरेशन किया जा रहा है। मरीजों के लाइन लिस्टिंग व व्यवस्था को लेकर अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी सीएस को पत्र भेजकर अवगत कराया है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया कि वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कार्यक्रम में सहयोग करने, मरीजों की लाइन लिस्टिंग कर मार्च 2025 तक सभी हाइड्रोसिल मरीजों के शल्य चिकित्सा कराये जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 1465 हाइड्रोसील के मरीज हैं। लाईन लिस्ट के अनुसार सभी चिन्हित हाइड्रोसिल मरीजों की शल्य चिकित्सा कराये जाने को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षात्मक बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सभी बैकलॉग को मार्च 2025 तक समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय द्वारा तैयारी शुरू:
इसी क्रम में सभी 27 प्रखंडों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि 1465 हाइड्रोसिल मरीजों को लाईन लिस्टिंग के अनुसार चिन्हित कर इनकी शल्य चिकित्सा कराना सुनिश्चित करें। इस हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र / रेफरल अस्पताल / जिला अस्पताल / अनुमंडलीय अस्पताल प्रक्रिया का पालन करते हुए कैम्प मोड पर शल्य चिकित्सा शिविर लगाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करना सुनिश्चित करें। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्राइवेट अस्पताल में भी हाइड्रोसिल मरीजों के शल्य चिकित्सा हेतु प्रोत्साहन करते हुए ऑपरेशन किये गये आँकड़ों को भी इसमें शामिल करें। इस कार्यक्रम के सफल संचालन एवं जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु प्रचार-प्रसार एवं मोबिलाइजेशन पर ध्यान दें ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य मार्च 2025 तक प्राप्ति किया जा सके।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया