संजय झा व धर्मशीला गुप्ता को पूर्व विधान पार्षद प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने दी बधाई
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संजय झा एवं भाजपा के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डा धर्मशिला गुप्ता के राज्यसभा का निर्विरोध सदस्य मनोनीत होने पर पूर्व विधान पार्षद प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि प्रदेश के काबीना मंत्री रहते हुए संजय झा ने जो अभूतपूर्व काम किया है वह काबिले तारीफ है। उत्तर बिहार को बाढ़ के प्रकोप से मुक्ति दिलाने की दिशा में उनके द्वारा किया गया कार्य ना सिर्फ सराहनीय है बल्कि अनुकरणीय भी है। वहीं सिमरिया घाट के सौंदर्यीकरण में उनकी भूमिका की जितनी भी तारीफ की जाय कम है। 
उन्होंने कहा कि संजय झा एवं डा धर्मशीला गुप्ता राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने वाले मिथिला के ऐसे दो लोकप्रिय नेता हैं जो पहले भी मिथिलावासी की उम्मीदों पर पूरे खरे उतरे हैं और उन्हें विश्वास है कि ये दोनों उच्च सदन में पहुंचकर आगे भी बिहार और खासकर मिथिला के विकास के नये आयाम गढ़ने में सफल रहेंगे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया