दानापुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने की हत्या की कोशिश, उपेन्द्र कुमार बाल-बाल बचे
पटना – राजधानी पटना में सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। दानापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित उसरी मोड़ पर बाइक सवार दो अपराधियों ने कोर्ट के निजी मुंशी उपेंद्र कुमार को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। गोली उनके दाहिने कंधे को छूकर निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई।
अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल उपेंद्र को सगुना मोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, उपेंद्र सुबह लगभग 10:30 बजे कोर्ट जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह, दानापुर एएसपी और शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। उपेंद्र का बयान दर्ज कर लिया गया है, जिसमें उन्होंने हमलावरों को पहचानने और नाम बताने की बात कही है।
सिटी एसपी ने कहा: सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संभव कार्रवाई की जा रही है।
रंजिश की आशंका
पुलिस का मानना है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश या किसी पेशेवर विवाद की आशंका हो सकती है। इस पहलू पर भी जांच की जा रही है।
यह ख़बर भी पढें: https://frontline24news.com/policemen-will-appear-in-court-and-will-end-the-strike-of-lawyers/


बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस