दरभंगा,
शराब तस्कर को शराब के साथ पहले गिरफ्तारी और फिर तीन लाख रुपये मांग और दो लाख पर मामला फिक्स कर पैसा लेने के मामले में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी नगर थाना में तैनात दो सिपाहियों नीरज कुमार और निशांत कुमार के खिलाफ़ बड़ी कार्यवाई करते हुए दोनो सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज एसएसपी के निर्देश पर विश्विद्यालय थाना में किया गया है ।

मामला 22 अक्टूबर की शाम का है जब नगर थाना के एसआई एकराम खान को नगर थाना के सिपाही नीरज कुमार ने फोन कर सूचना दिया कि सिपाही निशांत रंजन के सहयोग से नाका नम्बर 2 के पास अंग्रेजी शराब के साथ सोनू कुमार पकड़ा जिसके पास से 2.190 लीटर शराब पकड़ा गया है।

जबकि शराब पकड़े जाने का स्थान विश्विद्यालय थाना में आता है जिस कारण आरोपी सहित जब्त शराब के साथ विश्विद्यालय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई लेकिन गिरफ्तारी के बाद थाना लाने के क्रम गिरफ्तार आरोपी ने अपने फुफेरे भाई वीडियो कुमार को फोन करके बताया कि उसको छोड़ने के लिए पुलिस तीन लाख रुपये की मांग कर रही है।
इस दौरान काफी वाद विवाद के बाद मामला दो लाख पर तय हुआ और पैसा लेकर उसे नाका नम्बर 5 के पास आने को कहा गया इस बात की पुष्टि के लिए एसएसपी सादे लिबास में पुलिस कर्मियों को लगाया गया इस दौरान नाका नम्बर 5 के रुपये देने आए रमन कुमार नाम के व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद खुलासा हुआ की दो सिपाही नीरज कुमार और निशांत कुमार इसमें शामिल है जिसके बाद इस मामले को लेकर विश्विद्यालय थाना में दोनों पुलिस कर्मी सहित पैसा देने आए युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया