कृषि विभाग ,बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा )मधुबनी के द्वारा कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन के तहत राज्य के बाहर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के किसानों को 25 सितंबर से 29 सितंबर ,2025 तक बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया, जबलपुर, मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा सिंचाई से संबंधित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को एक टिकाऊ तकनीक जो फसलों की सिंचाई के लिए सूर्य के प्रकाश से प्राप्त सौर ऊर्जा का उपयोग करती है ,जिससे किसानों को डीजल या बिजली आधारित पंपों का एक पर्यावरण अनुकूल विकल्प मिलता है । यह सौर पैनल द्वारा सूर्य के प्रकाश को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करती है जिसे पानी खींचने वाले पंप को चलाने के लिए उपयोग किया जाता है। इस प्रणाली में सौर पैनल ,जल पंप नियंत्रक और जल वितरण नेटवर्क जैसे घटक होते हैं जो मिलकर पानी की कुशल आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं ।किसानों को सौर ऊर्जा सिंचाई पद्धति लगाने से जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम रहती है और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करती है जिससे पर्यावरण को लाभ होता है तथा किसानों को डीजल या बिजली की लागत को बचाता है , जिससे परिचालन लागत कम होती है तथा किसानों को खेती में लागत कम होती है । सूर्य एक नवीकरणीय संसाधन है जो स्थायी ऊर्जा स्रोत प्रदान करता है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 21 किसान यथा श्री विनीत कुमार ठाकुर ,आदित्य चंद्र मिश्रा, गणेश यादव ,अशोक कुमार यादव , रामराजी सिंह , सुरेंद्र प्रसाद सिंह ,हरिओम सिंह , रामकुमार चौधरी , विजय कुमार , चंद्र भूषण शुक्ला, नंदकुमार महतो , रामचंद्र महतो सहित कुल 21 किसान तथा दो ग्रुप लीडर श्री अनिल कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, बिस्फी एवं श्री अंकुर मिश्रा , सहायक तकनीकी प्रबंधक , हरलाखी का नेतृत्व कर रहे हैं।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया
“मधुबनी में 50 बेड वाला वृद्धजन आश्रय स्थल अब पूरी तरह संचालित — सम्मानित जीवन की ओर एक नया कदम”
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 : मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ