
मधुबनी : लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने एवं मतदाताओं को अपने मताधिकार के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील वीडियो के माध्यम से की गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन कार्यालय, बिहार पटना के द्वारा उन्हें राज्य स्वीप आइकॉन बनाया गया है। मुझे राज्य स्वीप आइकॉन बनाया जाना पूरे मधुबनी जिलावासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वे सभी मधुबनी जिलावासी से अपने मतदान के अधिकार का उपयोग कर अपने कर्तव्यों को पूरा कर एक मजबूत की नींब रखें। वे फर्स्ट टाइम वोटर के रूप में पहली बार बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के उरेन गांव स्थित मतदान केन्द्र पर सपरिवार मतदान करेंगी। इसलिए सभी जिलावासियों का कर्तव्य बनता है कि वे भी मेरे साथ 20 मई को मतदान कर मधुबनी लोकसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत बढ़ाए।


नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*