देखिए मधुबनी में भी होने लगा है ये गोरख धंधा खुलेआम यहां के व्यापारी बेच रहे हैं नकली सामान। पुलिस की कारवाई से हुआ भंडाफोड़ और बरामद किए गए करोड़ों के नकली सामान और उसके उपर लगने वाले रेपर। दरअसल शनिवार शाम शहर के महनथी लाल चौक के समीप शिकायत मिलने पर नगर थाना पुलिस ने एक दुकान पर अचानक पहुंचकर छापेमारी की पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस छापेमारी में करोड़ों के नकली समान और उस समान पर चिपकाने वाला रेपर पुलिस को हाथ लगी। हालांकि इस छापामारी में किसी की गिरफ्तारी हुई या नहीं इसकी जानकारी पुलिस नहीं दी है लेकिन गहन छानबीन और जांच की बात कह रही है। एक दो दिनों के अन्दर बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता ब्रांडेड कम्पनी के सुनील पाण्डेय और नवीन झा और रवि पाण्डेय बताए जा रहे हैं। यहां नकली समान और नकली रेपर की फैक्ट्री होने की बात भी सामने आ रही है। बरामद किए गए नकली समानों में हार्पिक सौन्दर्य प्रसाधन के सामग्री सहित दर्जनों सामान है। मधुबनी में सिर्फ नकली सौन्दर्य सामग्री हीं नहीं बल्कि खाद्य पदार्थ दबा रेडिमेड और कास्मेटिक समानों के साथ सैकड़ों ऐसे समान की खुलेआम बिक्री होती है जिस किसी की नजर नहीं है। लड़कियां और महिलाएं अपने त्वचा को निखारने के लिए धरलले से इन सौन्दर्य सामग्री का इस्तेमाल कर रही है। उनसे ऊंची कीमत असली बताकर वसूला जा रहा है लेकिन उन्हें नहीं पता कि ये सामान नकली है और इसके इस्तेमाल से उनका नाजुक त्वचा पर इसका बुड़ा प्रभाव पड़ रहा है। इसी तरह खाद्य सामग्री बेधरक लोग खरीद लेते हैं यहां तो और अधिक उपभोक्ता की आंख में धूल झोंका जा रहा है। असली बताकर ये व्यापारी ग्राहकों को जहर खिला रहा है। दबा में भी यही हो रहा है जिससे लोगों के सेहत पर बुड़ा असर पड़ता है। रेडिमेड दुकानदार भी नकली रेपर चिपकाकर ग्राहकों से ऊंची कीमत वसूल रहे हैं। ये गोरखधंधा रात के अंधेरे में नहीं दिन के उजाले चलता रहता है। अपने को काबिल समझने वाले लोग भी इन दुकानदारों के झांसे में आकर ठगी का शिकार बन कर घर लौटते हैं। सबसे अधिक संकट और परेशानी मध्यम वर्गीय उपभोक्ता के साथ है जिनका क्रय शक्ति कमजोर रहता है यही नकली सामान खरीदने का शिकार बनते हैं। कुछ आथराइज एजेंसी को छोड़ दें तो पूरे बाजार में नकली सामानों का भरमार है। यहां न तो जिला प्रशासन की नजर जाता है और न इससे सम्बंधित विभागों का । अगर इस पर रोक नहीं लगी तो मधुबनी के डीएम एसपी के घर भी नकली सामान जाने लगेगा और ये इन नकली सामान बेचने वाले व्यापारियों के साम्राज्य को नहीं तोड़ पायेंगे।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया