
वीरेन्द्र दत्त /फुलपरास(मधुबनी)
—————————————
फोटो – चुनाव को लेकर शिक्षकों की हो रही बैठक
—————————–
रविवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के फुलपरास प्रखंड ईकाई के प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर 510 सदस्य शिक्षकों की आम सभा अनुमंडल अध्यक्ष सह जिला पार्षद योगेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शिक्षक संघ भवन फुलपरास में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण यादव चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहे।सर्व प्रथम निर्वतमान प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा प्रखंड कार्य समिति के विघटन की घोषणा की गई।तत्पश्चात चुनाव पर्यवेक्षक के द्वारा चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ की गई।चुनावी प्रक्रिया का संचालन करते हुए निर्वतमान सचिव मानवेन्द्र कुमार नवीन ने विगत वर्षो में संघ के सदस्यों द्वारा सहयोग और सम्मान प्रदान करने के लिए तमाम शिक्षकों एवं संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया गया कि सरकार से मान्यता प्राप्त बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ही एक मात्र संघ है जिसमें सभी कोटि के शिक्षकों का समावेश और संरक्षण संभव है। प्रखंड ईकाई संगठन की नींव है। जिसे मजबूत करना आवश्यक होता है।श्री नवीन ने कहा कि संघ के नाम पर शिक्षकों को दिगभ्रमित कर तरह तरह का गुट बनाया जा रहा है। जिससे शिक्षकों का आर्थिक शोषण भी होता है।कमलेश कैवार ने कहा कि दर्जनों संघ बनाकर शिक्षकों का ही नुकसान किया जा रहा है। वरीय अनुमंडल उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि अगर शिक्षक एकजुट नहीं रहेंगे तो पग पग पर सरकार और नौकरशाह उनका दमन और शोषण करने से बाज नहीं आयेंगे।जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण यादव ने कहा कि सरकार शिक्षकों को विभिन्न कोटियों में बांट कर उन्हें उत्पीड़ित करने के प्रयास में लगी रही है। इससे बचे रहने के लिए हमें एक जुट और संगठित रहने की प्रबल आवश्यकता है। विद्यालयों में दिए जा रहे टीन के घटिया प्लेट,डेस्क और बेंच ,चाईनीज कंम्पयूटर ,आउट सोर्सिंग से अधिकारी लखपति बन रहे हैं। और प्रताड़ना शिक्षकों को झेलनी पड़ रही है। सभा को राम कृष्ण यादव,राधेश्याम सिंह,कौशल कुमार,शिव चंद्र मल्लिक, समेत अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया।उसके बाद सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद पर राधे श्याम सिंह,वरीय उपाध्यक्ष सफीकुल्लाह अंसारी एवं विभा देवी,उपाध्यक्ष मेराज अली,यशोधर मंडल तथा विनिता कुमारी, प्रखंड सचिव जीबछ कुमार यादव,उप सचिव उर्मिला सिंह,महेश शर्मा,कोषाध्यक्ष शिव चंद्र मल्लिक तथा कार्यालय सचिव के पद पर सर्वसम्मति से फुलदेव झा को मनोनीत किया। वहीं अंकेक्षक के तौर पर राम कुमार यादव, तथा राज्य प्रतिनिधियों में सूर्य नारायण यादव,मानवेन्द्र कुमार नवीन,कमलेश कैवार,प्रमोद कुमार यादव,राम कृष्ण यादव तथा कौशल कुमार यादव के नामों पर सहमति बैठक में प्रदान की गई।जिला प्रतिनिधी के तौर पर योगेन्द्र प्रसाद यादव समेत ग्यारह तथा अनुमंडल प्रतिनिधी के तौर पर पच्चीस सदस्यों का चयन भी बैठक में किया गया।
वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*