वरीय आइएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को ईडी ने एक सप्ताह के लिए रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को ईडी दिन भर संजीव हंस से पुछताछ की लेकिन वे किसी भी सवाल का सही से जबाव नहीं दे रहे हैं। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसमें पूछा गया कि इतने महंगे गिफ्ट घड़ी कहां से मिली तो उन्होंने बस इतना कहा कि याद नहीं है। कल गुलाब यादव को भी कोर्ट के आदेश पर जेल प्रशासन एक सप्ताह के लिए ईडी को सौंप दिया है। तीन और लोगों को रिमांड पर लेने की गुहार ईडी ने कोर्ट से लगाईं है जिसमें प्रवीण चौधरी सदाव खान के साथ एक और नाम शामिल है। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजीव हंस से एक सौ सवाल पूछे जायेंगे जिसमें अवैध कमाई की शुरुआत, कहां कहां सम्पत्ति है गुलाब यादव से कब पहली मुलाकात हुई कहां कहां दोनों का ज्वाइंट व्यापार है। इस कारोबार में कितने लोग शामिल हैं। कितने वरीय पदाधिकारी और राजनेता से इस अवैध कारोबार में शामिल हैं सहित कुल सौ से अधिक सवाल पूछे जाएंगे। संजीव हंस और गुलाब यादव को ईडी साथ बैठाकर भी पुछताछ करेगी। इतना ही नहीं सदाव और प्रवीण चौधरी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। संजीव हंस से शुक्रवार को दिन भर पुछताछ होती रही लेकिन उन्होंने एक भी सवाल का सही जबाब नहीं दिया।

आज गुलाब यादव से भी पुछताछ हो रही है फिर दोनों संजीव हंस और गुलाब यादव को साथ बैठाकर पुछताछ की बात कही जा रही है। आशंका है कि इस पुछताछ में कई बड़ी मछली जो अबतक चर्चा में नहीं हैं सामने आ सकते हैं। इसमें राजनेता पदाधिकारी रिस्तेदार मित्र आदि हो सकते हैं। दो से तीन दिनों के अन्दर संजीव हंस और गुलाब यादव कोई बड़ा राज उगल सकते हैं। आशंका तो यहां तक व्यक्त की जा रही है कि इस पुछताछ में दर्जनों सफेदपोश ईडी के लपेटे में आ सकते हैं। होगा क्या यह तो समय बताएगा लेकिन अगला सात दिन बिहार के लिए अहम माना जा रहा है। एक तरफ कई बड़े लोगों की कल ई खुल सकता है तो दुसरा संजीव हंस प्रकरण का ताड़ कहां तक है इसका भी खुलासा होने वाला है। जो भी हो इस प्रकरण में जुड़े लोगों के परिजन की कर्तव्य विमूढ़ की स्थिति में जी रहे हैं।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया