आरा। हरि जी हाता, आरा स्थित हार्ट केयर हॉस्पिटल पर रविवार दिनाँक 17 दिसम्बर को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अमित जायसवाल के तत्वावधान में निःशुल्क लिवर की जांच फाइब्रो स्कैन के द्वारा किया गया। डॉ अमित ने बताया कि फाइब्रो स्कैन से फैटी लिवर और लिवर स्टीफनेस के बारे मे पता लगाया जाता है। डॉ अमित ने कहा कि आजकल शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्राल,मोटापा ,निष्क्रिय जीवन शैली के कारण नान अल्कोहलीक फैटी लिवर कि समस्या काफी बढ़ गई है। इस परीक्षण शिविर में एन ए एफ एल डी के कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी गई। ।सैकड़ों लोगों ने फाइब्रो स्कैन की निशुल्क जांच करायी और लाभान्वित हुए।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।