दरभंगा | जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने X हैंडल पर ट्वीट कर डीएमसीएच के शराब पार्टी के बाद अब एक नया ट्वीट किया है। जिससे एक बार फिर दरभंगा के डॉक्टर खेमा में खलबली मच गई है। पप्पू यादव के पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि दरभंगा में आयोजित पेडिकॉन कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिसॉर्ट में डॉक्टरों की एक पार्टी चल रही है। जिसमें बारवाला ठुमका लगा रही है और पार्टी में शामिल डॉक्टर उसके नृत्य का लुफ्त उठा रहे हैं।
पप्पू यादव ने अपने X हैंडल वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि
“ये हैं धरती के भगवान!
विदेशी शराब के बाद विदेशी शबाब
दरभंगा में डॉक्टरों की देखिए करतूत”
“पेडिकॉन में आए डॉक्टरों के लिए एक मंत्री के फॉर्म हाउस पर मस्ती का इंतज़ाम
सिर्फ़ ग़रीब भुगत रहा है शराबबंदी का अंजाम”

बताते चले कि इससे पहले पप्पू यादव ने 16 दिसंबर को अपने X हैंडल पर ट्वीट कर DMCH में आयोजित चार दिवसीय पेडिकॉन कॉन्फ्रेंस के दौरान शराब पार्टी का वीडियो शेयर किया था। जिसमे आधा दर्जन से ज्यादा डॉक्टर एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और DMCH के गेस्ट हाउस में छापेमारी कर तीन बोतल शराब को बरामद किया था। वही आज देर शाम पप्पू यादव ने एक बार फिर अपने X हैंडल पर ट्वीट कर DMCH में आयोजित चार दिवसीय पेडिकॉन कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिसोर्ट पार्टी का वीडियो जारी किया है। जिसमें कॉन्फ्रेंस में शामिल डॉक्टर बारबालाओ के डांस का मजा ले रहे हैं।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया