*समाहरणालय, मधुबनी*
बालिका गृह का निरीक्षण के क्रम में खान पान के सामग्री से लेकर रसोई घर, कमरों तथा प्रांगण की सफाई का जायज़ा लिया गया। उन्होंने बालिकाओं से भी बातचीत कर व्यवस्था का फीड बैक भी लिया। जिला पदाधिकारी द्वारा पढ़ाई तथा खेल की सामग्री का ध्यान पूर्व जांच किया गया तथा बच्चियों के कौशल विकास को लेके कार्य करने को निदेश दिया गया।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा विशिष्ट दत्तक गृह का निरीक्षण किया गया। सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई आशीष अमन ने बताया कि जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के टीकारण कार्ड तथा डॉक्टर की उपलब्धता से संबंधित पंजी की जांच की गई। उन्होंने कहा कि समय समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। दोनों गृहों की सफाई एवं उपलब्ध सुविधाएं संतोषजनक थी जिसे बनाए रखने का निदेश भी दिया गया। उक्त अवसर पर समिति के सदस्य DSP (HQ) श्रीमती रश्मि, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस के साथ अन्य कर्मीगन आदि उपस्थित थे।

*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे, जल जमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहे, नदियों में स्नान करने से बचे, मच्छरदानी का अवश्य प्रयोग करे।किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर जरूर संपर्क करे।।**

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया