*समाहरणालय, मधुबनी*
*प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करे अधिकारी-जिलाधिकारी।*
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित ” *जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम* में जिले के सुदूर क्षेत्रो से आए हुए परिवादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया ।
गौरतलब हो कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जनता दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर जिलाधिकारी सभी परिवादियों से मुलाकात करते हैं और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं. इस परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार, 25 अक्टूबर को कुल 89 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ जिलाधिकारी से मिले.
प्रखंड अंचल हरलाखी निवासी चौधरी ठाकुर द्वारा न्यायालय के पारित आदेश के बावजूद आज तक सरकारी आम रास्ता के अतिक्रमण से मुक्त नहीं करने से संबंधित शिकायत किया गया।
प्रखंड अंधराठाढ़ी निवासी तमन्ना बाबू द्वारा निजी जमीन को दखल करने एवं जानमाल को मारने की धमकी देने संबंधी शिकायत किया गया।

प्रखंड लदनिया निवासी रविंद्र कुमार सिंह द्वारा उनके ग्रामीण मुकेश कुमार यादव द्वारा सरकारी जमीन में रास्ता पर अतिक्रमण कर पक्का घर बनाए जाने से संबंधित शिकायत किया।
डोड़वार पंचायत निवासी ऋषि नारायण सिंह के द्वारा डोड़वार पंचायत मे पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु किया जा रहे जमीन के चयन संबंधी आवेदन दिया।
घोघरडिया प्रखंड निवासी सिकंदर ठाकुर द्वारा उनके अपने पड़ोसियों द्वारा उनके निजी जमीन से बेदखल करने संबंधी आवेदन दिया।
जिलाधिकारी द्वारा आए हुए सभी परिवादियों से बारी-बारी से शिकायतें सुनी गई और उनके परिवाद के निवारण हेतु संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए. जिलाधिकारी ने कई प्राप्त शिकायतों के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को फोन कर जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।उक्त अवसर पर डीडीसी दीपेश कुमार,अपर समाहर्ता शैलेश कुमार भी उपस्थित थे।
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया