*समाहरणालय, मधुबनी*
जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने डीआरसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में दो कर्मी घनश्याम सिंह एवं पिंटू कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने दोनों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। जांच के क्रम में मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में यह पाया गया कि प्राप्त आवेदनों के स्वीकृति के उपरांत इकरारनामा हेतु काफी संख्या में आवेदन लंबित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 10 दिनों के अंदर इसका निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने डीआरसीसी की नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,कुशल युवा कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री स्वयं सहायता योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करे ताकि जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे, जल जमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहे, नदियों में स्नान करने से बचे, मच्छरदानी का अवश्य प्रयोग करे।किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर जरूर संपर्क करे।।**

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया