
रैली ,पोस्टर एवम ग्राम संपर्क से किया जा रहा स्वच्छता के लिए जागरूक:गीता कौर
पिपराइच (गोरखपुर) :स्वच्छता से ही स्वास्थ्य है।
स्वच्छ भारत,स्वस्थ हम।
के नारे लगाते हुए स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत गोरखपुर के पिपराइच में
करते हुए डिजीटल सखी परियोजना द्वारा चयनित पिपराइच प्रखण्ड के 20 ग्राम पंचायतो में रैलियों, पोस्टर प्रतियोगिताओं, रंगोली प्रतियोगिता और बठको के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा,उक्त जानकारी बायफ के ज्वाइंट प्रोग्राम कोर्डिनेटर सुश्री गीता कौर ने देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राएं, उद्यमी महिलाये, एस एच जी सदस्य, ग्राम प्रधान, आगनवाड़ी दीदी, आशा दीदी, एएनएम, सी एच ओ भी शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में, हाथ धोने के सही तरीके बताए, साथ ही बताएं कि महिलाओ को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ अपने आस पास की स्वच्छता बनाएं रखने के लिए घर के कूड़े को फैलाने के बजाय एक जगह एकत्र कर गांव से दूर फेंके,
प्लास्टिक का उपयोग ना करे, इसके स्थान पर कपड़े का थैले का उपयोग करे।
यह अभियान एक पखवाड़े के रुप में डिजिटल सखियों के माध्यम से किया जा रहा है, जो एल&टी फाइनेंस और बायफ लाइवलीहुड द्वारा संचालित डिजिटल सखी परियोजना में फील्ड गाइड के रूप में कार्य कर रही हैं। जागरूकता अभियान चलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस बार, वे पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आई हैं। उन्होंने लोगों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और जल संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक कर रही हैं। आपको बता दें की यह अभियान डिजिटल सखियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का एक और उदाहरण है। वे न केवल डिजिटल साक्षरता में महिलाओं को सशक्त बना रही हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान ग्राम आराजी बनकट से डिजीटल सखी कंचन, ग्राम खझवा से डिजीटल सखी खुशबू चौरसिया, उनौला दोयम से डिजीटल सखी रंजना यादव, पिपरा मिगलान से डिजीटल सखी प्राची पाण्डेय, सोनवे गुनाराह से सुधा देवी, नईयापार से मीना देवी, चिलबिलवा से अनीता यादव, सारंडा से अंजनी विश्वकर्मा, रूद्रापुर से नादरा खातून, आराजी मतौनी से मनीषा देवी, कोनी से मेनिका पासवान, गोपालपुर से हेमा गिरी, उसका से मेनका सिंह, महुआ खुर्द से आशा, गौरा से सुनीता देवी, लुहसी से शीला देवी, नथुवा से रंजन सिंह, इस्लामपुर से गायत्री सिंह, हेमधापुर से पूजा मिश्रा,और करमैना/ करमैनी से ज्योति भाटिया शामिल हुये।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*