पटना | बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों को नये साल का तोहफा दिया है। अभी-अभी सरकार की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 11 आईपीएस अधिकारी को DIG में प्रमोशन दिया गया है। जिनमें पटना एसएसपी राजीव मिश्रा का नाम भी शामिल है। ये सभी 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी है।
जिन अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है उनमें मीनू कुमारी, राजीव मिश्रा, दीपक वर्णवाल, नीलेश कुमार, मृत्युंजय चौधरी, तौहीद परवेज, अभय लाल, राशिद जमां, अनिल कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता और प्रमोद कुमार मंडल का नाम शामिल है।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।