बिस्फी थाना क्षेत्र भैरवा गांव से पूरब एक आम के बगीचे में एक युवक का शव मिलने स आसपास के पूरे गांव में सनसनी फैल गई । मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सकराढ़ी गांव निवासी कृष्ण कुमार सहनी (45)के रूप में की गई । लोगो ने इसकी सूचना बिस्फी थाना को दी । सूचना मिलते ही बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ,एसआई धनबीर यादव दलबल के साथ घटना स्थल पर पंहुच घटना की जांच में जुट गए । मृतक गले मे फंदे लगा आम के पेड़ से लटक गया और इस दरमियान वह नीचे जमीन पर गिरा पड़ा था । जिसे शनिवार को लगभग 9 बजे बकरी चराने को गए बच्चों ने देखी । जिसकी सूचना बच्चों ने अपने गांव में जाकर दी । सुनते ही लोग देखने के लिए दौड़ पड़े । मृतक मानसिक रूप से पीड़ित बताया जारहा है । घटना को लेकर मृतक की पुत्री सीखा देवी के बयान पर थाने में यूडी केश दर्ज की गई है । उन्होंने कहा है कि मेरे पिता लगभग दस वर्षों से मानसिक रूप से पीड़ित थे । अपने गांव के आसपास मांग चांगकर खाते थे । उनको किसी से कोई दुश्मनी नही थी । मृतक के पुत्री ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्री के बयान के आधार पर यूडी केश दर्ज कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया ।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया