*समाहरणालय, मधुबनी*
जिलाधिकार अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त दीपेश कुमार ने डीआरडीए स्थित सभागार में विभिन्न विभागों की विकास एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक किया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु निर्माण योजना के तहत फुल पुलियों एवं पथों के निर्माण, जल जीवन हरियाली अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की स्थिति सहित शिक्षा स्वास्थ्य आईसीडीएस विद्युत विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त दिपेश कुमार ने कहा कि योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी एवं विकास योजनाएं में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी विभाग के अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर चल रही योजनाओं का स्थल निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें।उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के सभी अभियंताओं को निर्देश दिया कि नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर सड़कों की जांच कर लें एवं मेंटेनेंस अवधि वाली सड़कों का ससमय मरम्मती करवाना सुनिश्चित करें। उप विकास आयुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जिला स्तरीय बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन कर ससमय उसका प्रतिवेदन भेजना हर हाल में सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में उपनिदेशक जनसंपर्क परिमल कुमार निर्देशक डीआरडीए, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी विभागों के ब अधिकारी उपस्थित थे।

*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे, जल जमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहे, नदियों में स्नान करने से बचे, मच्छरदानी का अवश्य प्रयोग करे।किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर जरूर संपर्क करे।।**

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया