दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी राजेश कुमार आज मधुबनी पहुंच कर समाहरणालय के सभा कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए आप सभी पुलिस पदाधिकारी सजग रहे। हर थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र में गस्त तेज करें। शराब कारोबारी पर विशेष नजर रखें जहां कहीं शराब कारोबार हो रहा है उसे अविलम्ब गिरफ्तार करें। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कार्य योजना बनाकर वहां तक पहुंचे और अपराधियों को धर दबोचने के लिए हर संभव प्रयास करें। लंबित मामलों का निपटारा समय सीमा के अन्दर करें। आईजी ने कहा आम लोगों की सुरक्षा और उनके साथ संवाद बनाकर समाज को अच्छा संदेश देने का प्रयास करें। सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष नजर बनाए रखें ताकि तस्करों पर नकेल कहा जा सके। इस समीक्षा बैठक में हर थाना का अद्यतन रिपोर्ट आईजी ने देखा और उचित निर्देश दिया। त्योहार के समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की बात उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कही। कहीं से कोई शिकायत मिलने और काम में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिले भर के सभी थाना प्रभारी डीएसपी इंस्पेक्टर और एसपी इस समीक्षा बैठक में उपस्थित थे। उन्होंने इस बैठक में थानेदार से लेकर एसपी तक को कई निर्देश दिए और सख्ती से इसका अनुपालन करने को कहा। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों को जरूर बुलाया लेकिन बैठक की कोई जानकारी नहीं दी। मधुबनी में बीते दिनों आपराधिक घटनाओं में लगातार हो रहे इजाफा से पुलिस प्रशासन पर लगातार उंगलियां उठाई जा रही है। हालांकि अपराध रोकने में तो पुलिस विफल साबित हुई है लेकिन घटना के उद्भेदन में तत्परता जरूर दिखा रही है।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया