
दरभंगा | मिथिला क्षेत्र में वैसे तो रामायण सर्किट से जुड़े क्षेत्रों की मौजूदगी इसे एतिहासिक बनाती है। दरभंगा के समीप अहिल्या स्थान रामायण सर्किट का एक प्रमुख केंद्र है। जहाँ भगवान रामचंद्र जी के चरण पड़े थे। और उन्होंने पत्थर में परिवर्तित अहिल्या का उद्धार किया था। रामायण में इस बात का उल्लेख है कि जब वे भ्राता लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर के लिये जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने अपने चरण स्पर्श मात्र से अहिल्या का उद्धार किया था।
करीब दो सौ साल पूर्व दरभंगा के महाराज ने यहाँ मंदिर का निर्माण कराकर इस पौराणिक स्थल के तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया जहां आज भी पूजा अर्चना हो रही है।
अहिल्या न्यायशास्त्र के रचयिता गौतम ऋषि की पत्नी थी। वो परम रूपवती थी। ब्रह्मा जी ने उसे सबसे सुंदर स्त्री का रूप प्रदान किया था। जिससे सभी देवता विवाह करने की इच्छा रखते थे। अहिल्या सृष्टि के पवित्रतम पंच कन्याओं मे से एक गिनी जाती थीं। और प्रातः स्मरणीय मानी जाती हैं।
मान्यता के अनुसार प्रातः काल पंचकन्या का नाम स्मरण मात्र से सभी पापों का विनाश होता है । “पंचकन्या: स्मरेतन्नित्यं महापातकनाशम्॥”
रामायण के अनुसार अहिल्या ब्रह्मा के प्रथम स्त्री रूपा की पुत्री थी। ब्रह्मा जी ने इनका विवाह अत्रि ऋषि के पुत्र ऋषि गौतम से करवाया था। इंद्र ऋषि गौतम का रूप धारण कर छल से इनके सतीत्व को नष्ट कर दिया था। जिससे क्रुद्ध होकर गौतम ऋषि ने अहिल्या को पत्थर बन जाने का शाप दे दिया था। त्रेता मे विष्णु अवतार श्रीराम जनकपुर जाने के क्रम में अहिल्या स्थान में इनका उद्धार किया और वो पतिलोक को चली गई थीं।
अहिल्या स्थान के महत्व को देखते हुए इसे विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने हेतु व्यापक रूप रेखा पर कार्य किए जाने की जरूरत है। जिससे यह एतिहासिक स्थल पर्यटक स्थल के रुप में स्थापित हो सके।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया