
दरभंगा | सीएम साइंस कॉलेज शिक्षकेत्तर संघ के आमसभा की बैठक शनिवार को राधेश्याम झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी समन्वय समिति के आह्वान पर महाविद्यालय इकाई से संबंधित सभी कर्मचारी आगामी 9 जनवरी को काला बिल्ला लगाकर अपना कार्य करते हुए संगठन विरोधी फरमान का बहिष्कार करेंगे। जबकि 12 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहकर विश्वविद्यालय मुख्यालय पर आहूत धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन विरोधी फिरका परस्त ताकतों का संगठित होकर हर कदम पर मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा और 16 जनवरी को राज्य समन्वय समिति की बैठक में होने वाले निर्णय का अक्षरशः अनुपालन किया जाएगा।
मौके पर इकाई के सचिव अनुपम कुमार झा ने प्रस्तावित मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में बिहार का शिक्षा जगत अपातकाल स्थिति का सामना कर रहा है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मौलिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ-साथ संघ-संगठनों के गठन से संबंधित हमारे संवैधानिक अधिकारों पर राज्य सरकार के संरक्षण में शिक्षा विभाग के कुछ बेलगाम अधिकारी लगातार हमले कर उसे छीनने की नापाक कोशिश कर रहे हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए इकाई संघ के अध्यक्ष राधेश्याम झा ने इस बात पर क्षोभ जताया कि संघ-संगठन की हिफाजत के लिए मीडिया अथवा सोशल मीडिया में आवाज उठाने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारी नेताओं पर राज्य सरकार के संरक्षण में दण्डात्मक कार्रवाई के आदेश लगातार निकाले जा रहे हैं। बैठक में सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में शासन एवं प्रशासन की कर्मचारी विरोधी दमनकारी फरमान का प्रतिरोध करने और समाधान होने तक संघर्ष जारी रखने का फैसला किया।
बैठक में शिवशंकर झा, उमेश कुमार ठाकुर, रोहित कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, आकाश कुमार वर्मा, चेतकर झा, आदित्य नाथ झा, जितेंद्र राम, जितेंद्र महतो, लीला कुमारी, जरीना खातून, चंद्र कांत चौधरी, दिलीप मंडल, सतीश कुमार, रमेश कुमार कामती, जयकांत कामती, राजेश कुमार सिंह, अनुपम शेखर सिंह, संतोष कुमार, मिसरी साह, युगेश्वर महतो, रामशंकर भंडारी, कुमार राजर्षि आदि उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया