
दरभंगा | प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं पूर्व विधान पार्षद डा नीलाम्बर चौधरी की 90वीं जयंती बुधवार को सीएम साइंस कॉलेज में मनाई गई। महाविद्यालय के बर्सर डा उमेश कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने डा नीलाम्बर चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर डा उमेश कुमार दास ने कहा कि सीएम साइंस कॉलेज के लोकप्रिय शिक्षक रहे डा नीलाम्बर चौधरी मिथिला के सच्चे सपूत, प्रसिद्ध शिक्षाविद् व सबके चहेते राजनीतिज्ञ थे। अपने संबोधन में उन्होंने छात्र व जनता के दिलों पर जीवनपर्यंत राज करने वाले नीलाम्बर चौधरी के कृतित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत पर बल दिया। भौतिकी विभागाध्यक्ष डा सतीश चंद्र झा ने नीलाम्बर बाबू के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्रों के उत्थान में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।

प्रशाखा पदाधिकारी कृष्ण कुमार चौधरी ने कहा कि डा नीलाम्बर बाबू अपने जमाने के वरिष्ठ शिक्षाविद् व राजनेता थे। आज उनके बताए मार्गों पर चलने की जरूरत है। जयंती समारोह में डा सुजीत कुमार चौधरी, डा रश्मि रेखा, डा विश्व दीपक त्रिपाठी, डा अजय कुमार ठाकुर, डा अभय सिंह, डा आरती कुमारी, शिवशंकर झा, राधेश्याम झा, अनुपम कुमार झा, रोहित कुमार झा आदि ने भी अपने विचार रखे। परीक्षा सहायक चेतकर झा के संयोजन एवं आईक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में आदित्य नाथ झा, आकाश वर्मा, पवन कुमार ठाकुर, उमेश ठाकुर, जयकांत कामती, जितेंद्र राम, लाल झा, रमेश कामती, सरोज चौधरी, रमाशंकर भंडारी, राजेश कुमार सिंह, निर्दोष भगत, दिलीप मंडल, रतन मिश्र, सुरेश बहादुर, रामनारायण साह, मीनू कुमारी, अनुराधा कुमारी, जरीना खातून आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया