छह–सात महीने की निगरानी के बाद दिल्ली पुलिस और स्टेट एटीएस ने संयुक्त छापेमारी की।
महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना और एमपी से पांच आतंकी गिरफ्तार।
दानिश समेत सभी पाक हैंडल बेस्ड पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल से जुड़े थे।
बरामदगी: सल्फर पाउडर, एसिड, बॉल बेयरिंग्स, आईईडी बनाने का सामान, वेपन और कारतूस।
रांचीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की सयुक्त कार्रवाई में रांची से पकड़ा गया अशहर दानिश पाकिस्तान से हैंडल किए जा रहे आतंक के नेटवर्क का हेड था. इसका खुलासा दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने किया है. दानिश सहित देश के अन्य हिस्से से गिरफ्तार पांचों आतंकी एक पाक हैंडल बेस्ड पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल से जुड़े हुए थे. दानिश ही था लीडर रांची से पकड़ा गया आतंकी दानिश पाकिस्तान से हैंडल हो रहे आतंकी गुट का भारत में प्रमुख लीडर था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में दानिश को लेकर खतरनाक खुलासे हुए हैं. पाकिस्तान के द्वारा तैयार किए गए आतंकी नेटवर्क का दानिश सेंट्रल लीडर था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा के अनुसार दानिश सेंट्रल लीडर था. उसका पद और आईडी गजवा लीडर का था, जबकि उसका कोड नेम सीईओ था. दानिश भारत में खिलाफत घोषित करने और गंभीर आतंकी साजिश रच रहा था. पाकितान हैंडल बेस्ड पैन इंडिया टेरर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्टेट एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल 6 से 7 महीने से मिल रहे इनपुट के आधार पर एक जॉइंट ऑपरेशन प्लान किया गया. जिसके बाद महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना और कर्नाटक में एक साथ रेड की गई, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी संदिग्ध आतंकी पाक हैंडल बेस्ड पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं. कार्रवाई में झारखंड से एक, दिल्ली से दो अरेस्ट हुए है, जो दिल्ली से अरेस्ट हुए हैं वे मुंबई के रहने वाले है.

वहीं एक तेलंगाना और एक एमपी के राजगढ़ से गिरफ्तार हुआ है. गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के पास से सल्फर पाउडर, एसिड, बॉल बेरिंग्स, आईडी बनाने के सामान, मास्क, ग्लब्स, सर्किट्स, वायरस, मदर बोर्ड, वेपन और कारतूस बरामद हुए हैं. पाक हैंडलर दे रहा था टास्क दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार दानिश को ही पाक हैंडलर लगातार टास्क दे रहा था. टास्क में खिलाफत करने के लिए एक जगह डिसाइड करनी थी. दिल्ली से गिरफ्तार आफताब मुंबई का रहने वाला है. आफताब को हथियार खरीदने की जिम्मेवारी दी गई थी. जब आफताब दिल्ली से वापस मुंबई जा रहा था तब उसे गिरफ्तार किया गया. आफताब के बाद उसके एक और साथी सुफियान को गिरफ्तार किया गया. उसके बाद ग्रुप के पांचवें आतंकी मुजेवा को गिरफ्तार किया गया. स्ट्राइक से पहले ही गिरफ्तार पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर से हैंडल हो रहे इस आतंकी ग्रुप के द्वारा भारत में कई स्थानों पर स्ट्राइक करने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. दानिश सहित पांचों आतंकी भारत में ब्लास्ट के लिए जगह को भी चिन्हित करने का काम कर रहे थे. सभी खिलाफत का मॉड्यूल बनाना चाहते थे. तय हुआ था कि पहले एक जमीन तैयार की जाय और फिर उसी को खिलाफत के लिए इस्तेमाल करेंगे. दानिश के जिम्मे था रॉ मैटीरियल अरेंज करना झारखंड के बोकारो का रहने वाला दानिश इस ग्रुप का मेन भारतीय हैंडलर था.

दानिश पाक हैंडलर के लगातार संपर्क में था और वह रॉ मेटेरियल अरेंज कर रहा था, ताकि आईईडी बम बनाया जा सके. ब्रेन वाश हो चुका था दानिश का आतंकियों को ट्रेनिंग के दौरान यह सीख दी जाती है कि वह संगठन की बात अपने घर वालों तक से नहीं करे. इसका खुलासा तब हुआ जब बुधवार को पुलिस की टीम ने इस्लामनगर स्थित तबारक लॉज से संदिग्ध अशहर दानिश को गिरफ्तार किया. तबारक लॉज के जिस कमरे में दानिश रहता था, उसके साथ कोडरमा का भी छात्र रहता था. उस छात्र के साथ उसकी अच्छी बातचीत होती थी. यहां तक कि दोनों खाना पीना भी साथ किया करते थे. लॉज के संचालक बताते हैं कि दानिश आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है, यह बात वह अपने रूममेट को भी शेयर नहीं किया था. यहां तक कि संदिग्ध दानिश कभी रूममेट को संगठन से जोड़ने का प्रयास भी नहीं किया था, जबकि दोनों के बीच हर तरह की बात होती थी. लॉज के आसपास के लोग बताते हैं कि दानिश कभी किसी के साथ उठता-बैठता ही नहीं था. ज्यादातर समय वह अपने कमरे में ही बिताया करता था. लॉज में रह कर एसएससी की कर रहा था तैयारी झारखंड के बोकारो जिला के पेटरवार का रहने वाला संदिग्ध अशहर दानिश रांची में रहकर स्टाफ सलेक्शन कमीशन(एसएससी) की तैयारी कर रहा था. इस बात का खुलासा झारखंड एटीएस से पूछताछ के दौरान किया. हालांकि एटीएस की पूछताछ में उसने कोचिंग संस्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी. एटीएस के अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध दानिश बोकारो से बीए में इंग्लिश ऑनर्स किया है. करीब डेढ़ साल से तबारक लॉज में रहता था.

संदिग्ध अशहर का पूरा परिवार बोकारो में ही रहता है. मोहल्लेवासी भी रह गए अश्चर्यचकित मोहल्लेवासियों का कहना था कि पकड़ा गया दानिश मोहल्ले में किसी के साथ नहीं रहता था. यहां तक कि उसे कोई उतना देखा भी नहीं था. किसी के साथ वह उठता बैठता भी नहीं था. रात दो बजे से ही पूरे इलाके में थी नाकेबंदी रांची के इस्लामनगर पत्थलकुदवा में मंगलवार की रात दो बजे अचानक पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी थी. न तो कोई इस्लाम नगर में प्रवेश कर पा रहा था और न ही कोई बाहर निकल पा रहा था. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया था. कई डीएसपी से लेकर थानेदार और जवान चप्पे चप्पे पर तैनात थे. बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात डेढ़ बजे कर्बला चौक के पास अचानकर पुलिस की पूरी टीम उतरी, संदिग्ध का लोकेशन इस्लाम नगर मिलने के बाद पुलिस की टीम वाहनों से सीधे इस्लाम नगर चौक पर पहुंची. उस वक्त कुछ लोग मोहल्ले में बैठकर आपस में गपशप कर रहे थे. पुलिस के पहुंचते ही लोग इधर-उधर जाने लगे. मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को अपने-अपने घर में जाने का निर्देश दिया., जिसके बाद पूरे इलाके में सनाटा पसर गया. पुलिस के जवान पूरे इस्लामनगर में फैल गए. दिल्ली पुलिस को तबारक लॉज के बारे का लोकेशन मिला था, इसलिए झारखंड एटीएस और लोकल पुलिस की टीम ने चारों ओर से लॉज की घेराबंदी कर डाली. वहीं पुलिस की कई टीमें मोहल्ले में फैल गयी. सुबह चार बजे पुलिस की टीम लॉज में घुस गई. पुलिस के प्रवेश से लॉज में हड़कंप मच गया. सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने कमरे में रहने को कहा गया. एक-एक कमरे की तलाशी शुरू हुई. ग्राउंड फ्लोर से पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया. उसके कमरे की तलाशी ली गई.
About The Author
Keshav Kumar
with over 13 years of experience in the media industry, Keshav Kumar has established a strong reputation as a creative professional and entrepreneur. Throughout his career, he has worked extensively in journalism, production, and content creation, contributing to news platforms, documentaries, advertisements, and digital media projects.

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया