
वीरेन्द्र दत्त (फुलपरास)
स्कूली शिक्षा को सबल,सुदृढ़,जनोपयोगी और प्रभावकारी बनाने के उद्येश्य से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलपरास के प्रांगण में गुरुवार को उच्च पदस्थ सरकारी निर्देश के आलोक में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम प्रतिकूल मौसम के बावजूद सफल और लोगों बीच चर्चा में रहा। विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं के अतिरिक्त उनके अभिभावकों,सेवा निवृत गुरुजनों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रधानाध्यापक राम कृष्ण यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल अधिकारी फुलपरास श्रीनिवास कुमार ने की। जबकि कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाऐं,विद्यालय से सेवा निवृत कई पूर्व अध्यापक,क्षेत्र के शिक्षाविद एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलपरास में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न शिक्षावर्द्धन काय्रक्रमों यथा मुख्यमंत्री बालक-बालिका साईकिल योजना,किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम,सभी स्तर के बालिका प्रोत्साहन योजना,पोशाक योजना,छात्रवृति योजना,क्रेडिट कार्ड योजना आदि की जानकारी विस्तार से लोगों को दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गुरुजनों एवं आगत अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान गाये तथा उन्हें सम्मानित भी किया। विद्यालय के अध्यापकों ने उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को शत प्रतिशत स्कूल तक भेजने एवं उनकी पढ़ाई लिखाई को लेकर प्रतिबद्ध एवं जागरुक बने रहने की अपील की।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया