बेनीपट्टी नगर के अंबेडकर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम के पास गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की कोशिश हुई। जानकारी के अनुसार, बैंक का कैशियर करीब 3 लाख रुपए लेकर एटीएम में डालने जा रहा था। इसी दौरान पिस्टल से लैस चार अपराधियों ने कैशियर को रोककर रुपए लूटने की कोशिश की।
कैशियर और अपराधियों के बीच हाथापाई होने लगी। झड़प की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, जिसके बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए पश्चिम दिशा में लगी दो बाइकों से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।