जिला अररिया में 77 आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र
अररिया, 30 अगस्त 2025।
सेवाकाल में दिवंगत शिक्षक एवं कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर विद्यालय लिपिक एवं विद्यालय परिचारी के पदों पर नियुक्ति देने की बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया अब पूरी हो गई है।
बिहार सरकार द्वारा विगत 19 अगस्त 2025 को पटना स्थित संवाद भवन में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 4835 विद्यालय लिपिक एवं 518 विद्यालय परिचारी, कुल 5353 आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किया था।

अररिया जिला में 77 आश्रितों को नियुक्ति
इसी कड़ी में, जिला समाहरणालय, अररिया के परमान सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के 73 विद्यालय लिपिक एवं 04 विद्यालय परिचारी पदों पर आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
लंबी प्रतीक्षा के बाद मिला हक़
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2018 से सेवाकाल में मृत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के आश्रितों को स्थायी नियोजन की प्रक्रिया लंबित थी। अनुकंपा नियुक्ति नियमावली को स्वीकृति मिलने के उपरांत इस प्रक्रिया को गति मिली और अब इसे पूर्ण कर लिया गया है।
शुभकामनाएं और भविष्य की उम्मीदें
इस अवसर पर नवनियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि उनकी सेवाएं शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया