दरभंगा
एमएलएसएम कॉलेज के इतिहास विभाग के शिक्षक डा नरेन्द्र कुमार झा ‘बालक’ का असामयिक निधन वृहस्पतिवार की देर शाम हो गया। 63 वर्षीय डा झा काफी समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बेनीपुर के विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा, डा संजय कुमार झा, प्रो जीवकांत मिश्र आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक जताते हुए बेनीपुर के विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने उनके निधन को शैक्षणिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते कहा कि स्वाभिमान और विश्वास से गहरा नाता रखने वाले समाजसेवी शिक्षक के रूप में उनकी कमी हमेशा खलेगी।
विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके निधन को शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताते कहा कि उनके निधन से एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक एवं समाजसेवी को हमने समय से पहले खो दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने व्यवहार से ना सिर्फ हर किसी का दिल जीतने में माहिर थे बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के प्रति उनका समर्पण सराहनीय और अनुकरणीय था।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा ने उनके निधन को मिथिला के शैक्षणिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर असहमति के बावजूद मानवीय मूल्यों के प्रति साथ चलने की उनकी प्रतिबद्धता काबिले तारीफ थी। प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि उनके निधन से एक जुझारू शिक्षक एवं समाजसेवी हमसे असमय बिछुड़ गया। संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि बालक जी के निधन से हमेशा एक अभिभावक की तरह आत्मीय संवाद करने वाला शख्सियत हमसे हमेशा के लिए जुदा हो गया। उनके निधन पर विधान परिषद सदस्य डा मदन मोहन झा, पूर्व प्रधानाचार्य डा राम कुमार मिश्र, डा विद्यानाथ झा, विनोद कुमार झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, हरिश्चंद्र हरित, प्रो विजयकांत झा, डॉ गणेश कांत झा, आशीष चौधरी, नवल किशोर झा, दुर्गानंद झा, पुरुषोत्तम वत्स, पंकज कुमार ठाकुर, आदि ने भी शोक संवेदना प्रकट की।

‘प्रशांत किशोर की गारंटी बिहार को बदहाली से बाहर निकालेगी: डॉ शोएब अहमद खान’
पोथीघर फाउंडेशन एवं म. अ. रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय दर्शन पर व्याख्यान का आयोजन
सी.एम. साइंस कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला और संगोष्ठी का आयोजन
दरभंगा में स्कूल के हेडमास्टर की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या!!
शिक्षकों से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रधानाचार्य ने किया आह्वान
डा जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर पूर्व विधान पार्षद ने दी श्रद्धांजलि