
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन समाहरणालय भवन परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नये समाहरणालय भवन के अंतर्गत निर्माण किए जा रहे विभिन्न हिस्सों की जानकारी देते हुए बताया कि मई माह के अंत तक नये समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नए समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराएं।

नया समाहरणालय भवन बन जाने पर एक ही छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें अधिक सुगमता से सेवा प्रदान की जा सकेगी।
निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव एवं प्रमण्डलीय आयुक्त कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस