दरभंगा
सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत वृहस्पतिवार को महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए अनिवार्य है। क्योंकि यह न केवल हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करता है अपितु इसका संबंध हमारी नैतिकता से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और साफ वातावरण से हमारी सोच भी सकारात्मक होती है और हमारे नैतिक मूल्यों का विकास भी होता है।
इसके बाद महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थलों की साफ सफाई की गयी। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम में अनेक शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी। जिसमें हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. दिनेश प्रसाद साह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. युगेश्वर साह सहित स्वयंसेवकों क्रमशः पंकज कुमार, सानिया परवीन, वैष्णवी कुमारी, इकरा, आफिया आरजू, नरेश कुमार, विष्णु कुमार, केशव कुमार, सोनू कुमार, मो. युसूफ, बसंत कुमार आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डा. सत्येन्द्र कुमार झा ने किया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया