दरभंगा,
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फूड पैकेट की तैयारी का ले रहे जायजा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने दुर्गा पूजा से पहले सात सात हजार बाढ़ पीड़ितों को देने की घोषणा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा के इंडोर स्टेडियम में बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किये जा रहे फूड पैकेट का जायजा लिया और उपस्थित जिलाधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है।उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुचाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सात सात हजार रुपये दिये जायेंगे। यह पैसा उनके खाता में दुर्गा पूज से पहले भेज दिया जाएगा।

इंडोर स्टेडियम फूड पैकेजिंग का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री किरतपुर कुशेस्वरस्थान प्रखंड के बाढग़्रस्त इलाके का दौड़ा करने निकल गए है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बाढ़ पीड़ितों को सात सात हजार रुपये देने की बात कही है। यह पैसा दुर्गा पूजा से पहले 9 अक्टूबर तक पीड़ितों को खाता में ट्रांसफर कर दिया जायेगा। श्री सहनी ने बताया कि लगभग 50 हजार पीड़ितों के बीच सात सात हजार रुपये भेजे जाएंगे।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया