पटना
बिहार सरकार ने फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट की बैठक में इसे स्वीकृति दी गई है। बिहार से संबंधित फिल्म निर्माताओं द्वारा यह मांग लगातार उठाया जा रहा था। जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने बिहार में बड़े बदलाव की बात की थी। उसके बाद से ही इस मांग ने लगातार तेजी पकड़ी थी।
बिहार आने वाले तमाम अभिनेताओं और निर्माता-निर्देशकों ने बिहार में फिल्म प्रोत्साहन नीति नहीं होने की बात कही। आज 19 जुलाई 2024 बिहार के लिए एक एतिहासिक दिन बन गया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल ने फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को हरी झंडी दी है। इस प्रोत्साहन नीति के कारण अब बिहार में फिल्में आसानी से बनेंगी। अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री की भी फिल्में यहां कभी कभार ही बन पा रही थी। लेकिन अब यहां बॉलीवुड के फिल्मों की शूटिंग का रास्ता साफ हो गया है।
बिहार सरकार द्वारा बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को स्वीकृति देने से राज्य में फिल्म निर्माण कार्य को गति मिलेगी। सरकार द्वारा जारी इस नीति के तहत 4 करोड़ तक की फिल्मों में निर्माताओं को 25 प्रतिशत तक का अनुदान भी दिया जाएगा। जिसके लिए सरकार ने 75 फीसदी शूटिंग बिहार में होने की शर्त रखी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस