विश्व कैंसर दिवस सप्ताह पर रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंसर जांच कैंप-26 नवंबर 2022 से अब तक 27000 मरीज की हुई स्क्रीनिंग-55 कैंसर के मरीज मिले अब तक सीतामढ़ी। 12 फरवरीगैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिला में विश्व कैंसर दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है, इस दौरान जिले के स्वास्थ्य केंद्र पर बैनर पोस्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में कैंसर जांच टीम के द्वारा रुन्नीसैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंसर जांच कैंप का आयोजन किया गया। जिनमें भारी संख्या में आशा वर्कर और मरीजों के बीच कैंसर से संबंधित लक्षणों के बारे में बताया गया और साथ ही कैंसर की जांच की गई जिसमें सात संदिग्ध मरीज भी पाए गए जिसको फॉलो अप पर रखा गया है । सभी आशा लोगों को बताया गया कि कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं है अगर इसकी पहचान समय पर की गई तो इलाज संभव है सभी आशा को बताया गया कि अपने वार्ड और मोहल्ले में इस तरह का कोई भी मरीज मिले तो उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भेज सकते हैं। सीतामढ़ी सदर में ओपीडी नंबर 101 में कैंसर की जांच होती है कोई भी यहां आकर के अपनी जांच करा सकता है। जांच कैंप में रुन्नीसैदपुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ रजनी सिन्हा एवं कैंसर जांच टीम से कैंसर विशेषज्ञ डॉ जकिया तबस्सुम, नर्स प्रियदर्शिनी कुमारी डाटा एंट्री ऑपरेटर रमेश कुमार यादव शामिल थे। बीते 7 फरवरी को भी नर्सिंग छात्राओं के द्वारा रैली का आयोजन किया गया था।
सीतामढ़ी सदर अस्पताल में कैंसर के स्क्रीनिंग के सुविधा के साथ यहां बायोप्सी की भी सुविधा है। कैंसर के संदिग्ध मरीज को यहां बायोप्सी जांच करने के पश्चात इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाता है

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया