
उद्योग विभाग के सभागार में बिहार के विभिन्न जिलों के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज एवं गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्टार्टअप सेल्स के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में सहभाग किया।
इस दौरान बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री संदीप पौन्ड्रिक जी, निदेशक (उद्योग) श्री पंकज दीक्षित जी, निदेशक (तकनीकी विकास तथा हथकरघा एवं रेशम उत्पादन निदेशालय) श्री विवेक रंजन मैत्रे जी व उद्योग विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
इस बैठक में बिहार के अलग-अलग हिस्सों में स्टार्टअप्स के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा देने तथा तकनीकी दक्षता के साथ-साथ युवाओं को स्टार्टअप्स के लिए प्रेरित करने पर चर्चा हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में स्टार्टअप्स के माध्यम से बिहार में रोजगार के व्यापक अवसर उत्पन्न होंगे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया